V.S Awasthi

Add To collaction

फूलों की छतरियां




फूलों की छतरियां
*""************

भाई बहनों का प्यार अमर है एक दूजे पर बसते हैं।
बहनों पर कष्ट जो आता है भाई छतरी बन रहते हैं।।
बहन भी अपने भाई को दिल से प्यार किया करती।
भाई यदि कष्ट में आ जाता तो बहन ही मदद किया करती।।
बहन विदा होती जब घर से भाई छतरी बन जाता है।
फूलों की छतरी लेकर के बहना की डोली उठाता है।।
बहन और भाई का यह हर जन्मों का नाता है।
भाई बहन के रिश्ते को जीवन भर साथ निभाता है।।
द्रोपदी की लाज बचाने को कान्हा छतरी बन आए थे।
द्रोपदी की साड़ी में स्वयं लिपट द्रौपदी की लाज बचाए थे।।
बहन भी अपनी की रक्षा भाई से शपथ मांगती है।
भाई मेरी रक्षा करना रक्षा सूत्र बांधती है।।
बहन के सिर भाई का हाथ फूलों की छतरी के समान।
बहन भी अपने भाई का जीवन में रखती सदा मान।।

विद्या शंकर अवस्थी पथिक कानपुर

   8
3 Comments

Swati chourasia

28-Mar-2022 06:56 PM

बहुत ही सुंदर रचना 👌

Reply

Gunjan Kamal

27-Mar-2022 10:28 PM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply

Dr. Arpita Agrawal

27-Mar-2022 10:16 PM

अति सुंदर 👌👌

Reply